वीडियो वायरल से सामने आ रहा ग्रामीणों का दर्द
मेरठ। साधारणपुर गांव में शराब कांड का सच ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर सामने ला दिया है। इसमें कुछ ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने के लिए गांव में काफी शराब बांटी थी। पहले पुलिस लीपापोती करने में जुटी रही। अब लापरवाही सामने आई तो केस दर्ज कराया गया।
---
पीड़ितों को सांत्वना देने न अधिकारी पहुंचा और न कोई नेता
पुलिस ने दो प्रधान प्रत्याशी तो जेल भेज दिए, लेकिन पुलिस प्रशासन के अफसरों में कौन जिम्मेदार है। इसे लेकर अभी सवाल उठ रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों को इस बात का मलाल है कि कोई अधिकारी या नेता पीड़ित परिवारों को सांत्वना या मदद दिलवाने के लिए नहीं पहुंचा है।
---
नेताओं ने साध ली चुप्पी
छोटे-छोटे मामलों में अपनी राजनीति चमकाने वाले नेता भी खामोश हो गए। अभी तक कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया है कि एक सपा नेता की साधारणपुर गांव में ससुराल है। उन्होंने भी चुप्पी साधी हुई है।