फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हनी ट्रैप में फंसा युवक, जहर खाकर दी जान, आत्महत्या से पहले दो वीडियो शेयर बयां किया दर्द

Thu, 16 Apr 2026 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला क्षेत्र में सोशल मीडिया हनी ट्रैप और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने दो वीडियो बनाकर परिचितों को भेजे। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बिलाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के कांधला क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप और ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग का शिकार बने युवक ने मानसिक तनाव में आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने दो वीडियो बनाकर अपने परिचितों और परिजनों को भेजे, जिनमें उसने अपनी आपबीती बताई।

विज्ञापन


घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: फैसले के करीब सौरभ हत्याकांड, अब 18 अप्रैल को साहिल-मुस्कान की पेशी, खौफनाक है वारदात

मरने से पहले बनाए दो वीडियो
कांधला क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी सुहैल ने बताया कि उसके भाई बिलाल (27) ने 14 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों और बहनों को दो वीडियो भेजे थे। वीडियो में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन करने और अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कही।

वीडियो में युवक ने कहा कि फर्जी एप और झूठे लोन के कारण उसकी जिंदगी नरक बन गई है, इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। उसने यह भी कहा कि उसकी मौत के लिए उसके परिवार के लोग जिम्मेदार नहीं हैं। जब दोस्तों और बहनों ने वीडियो देखा तो तुरंत उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। बाद में परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका शव खेतों में मिला।
 

पाकिस्तान के नंबरों से हो रही थी ब्लैकमेलिंग
परिजनों के अनुसार बिलाल के मोबाइल फोन की जांच करने पर पता चला कि उसके व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के छह से अधिक नंबरों से लगातार मैसेज और कॉल आ रहे थे। इन नंबरों से उससे कथित लोन के पैसे लौटाने के नाम पर दबाव बनाया जा रहा था।

परिवार का आरोप है कि बिलाल ने पिछले कुछ दिनों में तीन लाख रुपये से अधिक की रकम अलग-अलग खातों में भेज दी थी। इसके बावजूद ब्लैकमेलर उसकी फर्जी अश्लील तस्वीरें बनाकर परिचितों को भेजने की धमकी देकर लगातार पैसे मांग रहे थे।
विज्ञापन

मौत के बाद भी आ रहे कॉल और मैसेज
परिजनों का कहना है कि बिलाल की मौत के बाद भी ब्लैकमेलर अलग-अलग नंबरों से उसके मोबाइल पर कॉल कर रहे हैं और व्हाट्सएप पर फर्जी अश्लील तस्वीरें भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं। जब परिवार के लोग उनसे बात करते हैं तो वे गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिवार में मचा कोहराम
मृतक बिलाल अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसके छोटे भाई सुहैल के अनुसार बिलाल के छह वर्षीय बेटे आहद, तीन वर्षीय बेटी मायरा और एक वर्षीय बेटी मानौर हैं।
घटना के बाद से मृतक के माता-पिता, पत्नी, भाई और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें