फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे और बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, फ्लाइंग ऑफिसर बनकर किया जिले का नाम रोशन

Mon, 17 Dec 2018 08:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली की बेटी और बेटे ने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देश का नाम रोशन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में दो होनहारों ने एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देश में शामली का नाम रोशन किया है। शामली का बेटा और कैराना की बेटी ने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देश सेवा करने का संकल्प लिया है। दोनों की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

 
शामली के मोहल्ला बड़ी आल निवासी उमेश कुमार मित्तल और कैराना के मोहल्ला राजेंद्र कॉलोनी निवासी सृष्टि वर्मा ने एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद फ्लाइंग ऑफिसर बनने में सफलता पाई है। दोनों ने बताया कि पिछले साल फरवरी 2017 में उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। इसके बाद जुलाई 2017 में चयन होने के बाद हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयरफोर्स एकेडमी में एक साल का प्रशिक्षण पूरा किया। दो दिन पहले 15 दिसंबर को परेड के बाद एकेडमी से उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। उनकी सफलता पर दोनों के परिवार में खुशी का माहौल है।

Trending Videos

प्रोफाइल 
नाम : उमेश कुमार मित्तल 
शिक्षा : कानपुर से बीटेक 
पिता : नरेंद्र कुमार मित्तल एकाउंटेंट
माता : अनीता गृहिणी  
छोटी बहन : श्वेता बीटीसी कर रही है।  

नाम : सृष्टि वर्मा  
शिक्षा :  दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी 
पिता : स्व. अशोक कुमार वर्मा 
माता : बालेश देवी सहकारी समिति में एकाउंटेंट
छोटा भाई : अर्पित दिल्ली में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन

बेटियां भी ऑफिसर बन सकती हैं : सृष्टि
सृष्टि वर्मा का कहना है कि उनका बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना था। उनके समाज में लड़कियों की शिक्षा और नौकरी पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता था। इस मिथक को वे तोड़ना चाहती थी। उन्होंने सेना में भर्ती होकर इस बात को साबित किया है कि  सेना में भी लड़कियां पीछे नहीं है।  उनका संदेश है कि लड़कियां पढ़-लिखकर हर क्षेत्र में आगे आकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

बचपन से फोर्स में जाने की थी इच्छा 
उमेश कुमार मित्तल का कहना है कि फोर्स में जाने का बचपन से ही सपना था। वे चाहते है कि विश्व में  इंडिया सुपर पावर बने और इसमें उनका भी योगदान रहे। इसलिए उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देश सेवा करने का संकल्प लिया। इसकी प्रेरणा उन्हें कालेज में पढ़ाई के दौरान सीनियर्स से मिली।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें