फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व सीएम की हत्या की साजिश रचने वाले जर्मन सिंह को बीकानेर से दबोचा, करमा भी गिरफ्तार

Thu, 18 Oct 2018 09:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
पुलिस से लूटी गई राइफल और आरोपी करमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एडीजी प्रशांत कुमार ने दावा किया था कि यह ग्रुप खालिस्तान समर्थक है और लूटे गए हथियारों से पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जनसभाओं में फायरिंग कर अराजकता फैलाने की योजना थी।

विज्ञापन


शामली में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दो राइफलें लूटने के मामले में फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक गिरोह के सदस्य करमवीर उर्फ करमा को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस, एटीएस और खुफिया टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं। वहीं, पंजाब पुलिस ने इस ग्रुप के सरगना जर्मन सिंह को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किया है।  

दो अक्टूबर को चौसाना-बिडौली मार्ग एक सिपाही और होमगार्ड से इंसास और थ्री नॉट थ्री रायफल लूटी गई थी। हमलावरों ने होमगार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया था। 14 अक्टूबर को मुठभेड़ में पुलिस ने अमरीत उर्फ अमृत, गुरुजेन्ट सिंह तथा ग्रंथी करम सिंह को गिरफ्तार करते हुए दोनों हथियार बरामद कर लिए थे। एडीजी प्रशांत कुमार ने दावा किया था कि यह ग्रुप खालिस्तान समर्थक है और लूटे गए हथियारों से पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जनसभाओं में फायरिंग कर अराजकता फैलाने की योजना थी। मुठभेड़ में ग्रुप सरगना जर्मन सिंह और उसका सहयोगी करमा फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि थाना पुलिस ने मंसूरा मार्ग से करमा को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल तथा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन

उधर, राइफल लूट प्रकरण में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए तीनों खालिस्तान समर्थकों को कोर्ट ने 10 दिन के लिए पुलिस को अभिरक्षा में दे दिया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड पर देने का आग्रह किया था, जो शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा।

यूपी के शामली जनपद में दो अक्टूबर को चौसाना-बिडौली मार्ग पर पुलिसकर्मियों पर हमला कर से दो राइफल लूटने के मामले में 14 अक्टूबर को अमरीत उर्फ अमृत निवासी करनाल, गुरुजेन्ट सिंह निवासी गंगोह (सहारनपुर) और गुरुद्वारे के ग्रंथी करम सिंह निवासी डेरा रंगाना फार्म को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इनसे लूटी गई थ्री नॉट थ्री और इंसास राइफलें बरामद हो गई थीं। गिरोह का सरगना जर्मन सिंह और करमा फरार हो गए थे। एडीजी प्रशांत कुमार ने दावा किया था कि यह गिरोह खालिस्तान समर्थक है और प्रतिबंधित बब्बर खालसा ग्रुप के संपर्क में है। लूटी गई राइफलों से इनके द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैलियों में फायरगिं कर अराजकता फैलाने की योजना थी। तभी से इलाके में एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) और आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) की टीमें इनकी जड़ें तलाशने में जुटी हैं। 

सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी और झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी और ने बताया कि जेल भेजे गए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ के लिए कोर्ट से पुलिस रिमांड मांगा गया था। कोर्ट ने 10 दिन के लिए इन्हें 28 अक्टूबर तक पुलिस अभिरक्षा में देने के आदेश दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें