फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: वृद्धा की हत्या से उबाल, शव गांव पहुंचते ही हंगामा, कांधला-कैराना रोड पर जाम लगाने का प्रयास

Sat, 17 Oct 2026 10:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के असदपुर जिड़ाना गांव में 70 वर्षीय सोहनबीरी की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा किया और कांधला-कैराना रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कांधला क्षेत्र के गांव असदपुर जिड़ाना में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोहनबीरी की हत्या के मामले में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने की मांग की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कांधला-कैराना रोड पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन




महिला का शव शुक्रवार देर रात गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि सोने के कुंडल और गले का पेंडल लूटने के बाद महिला की हत्या की गई। घटना के बाद से ही गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, परिजनों ने किया हंगामा
गांव असदपुर जिड़ाना निवासी सोहनबीरी शुक्रवार को खेत पर गई थीं। देर रात उनका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की मौत की खबर से परिवार में शोक फैल गया।

परिजनों के अनुसार, महिला के कानों में पहने सोने के कुंडल और गले का पेंडल गायब थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आभूषण लूटने के बाद महिला की हत्या की गई। महिला का मुंह कपड़े से बंधा हुआ था और पैर रस्सी से बंधे मिले थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया।
 
विज्ञापन

कांधला-कैराना रोड पर जाम लगाने का प्रयास, पुलिस ने संभाला मोर्चा
वृद्धा की हत्या से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कांधला-कैराना रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। उनकी मांग थी कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और हत्याकांड का खुलासा किया जाए।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है और परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

एएसपी बोले- जल्द किया जाएगा घटना का खुलासा
मामले में एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों की मांग है कि वृद्धा की हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें