एसपी ने कोतवाल से गेट पर लगे मानवाधिकार संबंधी बोर्ड पर दोबारा से स्पष्ट शब्दों में दिशा-निर्देश लिखवाने के साथ उसे ऐसी जगह लगवाने को कहा, जहां आने जाने वाले लोगों की सीधी नजर पड़े। एसपी ने थाने के गेट पर प्रतिबंधित पॉलिथीन न लाने और बिना हेलमेट कोतवाली में प्रवेश न करने संबंधी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कोतवाल के सभी दरोगाओं और पुलिसकर्मियों के साथ एक दिन सादे कपड़ों में कोतवाली की साफ-सफाई कराने और महिला थाने के भवन के एक कमरे में रखी केस से संबंधी शराब और अन्य माल को दूसरी जगह रखवाने के निर्देश भी दिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/