पश्चिमी बंगाल के जिला नदिया में तैनात बीएसएफ सिपाही की मौत हो गई। बताया गया कि सिपाही का शव तैनाती स्थल पर गोली लगा मिला। सिपाही की पत्नी भी बीएसएफ में ही हैं। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिपाही के चचेरे भाई कमल नयन ने बताया कि कल तक शव गांव में लाया जाएगा। सिपाही की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसकी सही जानकारी परिजनों को नहीं है। बीएसएफ सिपाही विकास कश्यप पुत्र भंवर सिंह शामली जनपद के गांव लांक का रहने वाला था।