फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टला बड़ा हादसा स्नान करते समय यमुना में डूबे तीन शिवभक्त, गोताखोरों ने बचाई जान

Sat, 15 Jul 2023 06:09 PM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के कैराना में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां स्नान करते समय तीन शिवभक्त यमुना में डूब गए। गनीमत रही कि समय रहते गोताखोरों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 
विज्ञापन
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना में यमुना नदी में स्नान करते समय तीन भोले पानी में डूब गये। यमुना पर तैनात गोताखोरों ने समय रहते तीनों भोलों को सकुशल बाहर निकाल लिया। पानीपत तहसील कैम्प निवासी अमित भोला हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह अमित कैराना स्थित यमुना घाट पर पहुंचकर यमुना में स्नान करने लगा। तभी अमित गहरे पानी में डूब गया। वहीं, यमुना घाट पर तैनात गोताखोर दिलशाद, मुस्तकीम व मासूम अली ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद ही गोताखोरों ने यमुना में डूबे कांवड़िये अमित को सकुशल बाहर निकाल लिया।

दोपहर के समय भी जनपद पानीपत के गांव तामसाबाद निवासी राहूल व अजय भोले यमुना नदी में स्नान करते समय डूबने लगे। समय रहते गोताखोरों ने दोनो भोलो को यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया। यमुना ब्रिज पुलिस चौकी इंचार्ज मुनेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना में स्नान करने के दौरान तीन शिवभक्त गहरे पानी में डूब गये थे। जिनको गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया हैं। शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें