फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: नाम शौकीन, मगर 23 साल से रख रहे नवरात्र के व्रत, जीवन में घटी एक घटना ने बदल दी सोच

Fri, 04 Oct 2024 07:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जहां नफरत फैलाने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आते, वहीं शौकीन जैसे लोग भी हैं जो मजहब की दीवार को तोड़कर सौहार्द की मिसाल पेश करते हैं। 
विज्ञापन
नवरात्र में व्रत रखने वाला शौकीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कुड़ाना गांव निवासी शौकीन पिछले 23 सालों से नवरात्र में व्रत रखकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सैलून चलाने वाले शौकीन ने बताया कि वह 23 साल पहले महावीर गिरी महाराज के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जाता था, जो दोनों संप्रदाय के लोगों को एक मानते थे। उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने रमजान के साथ ही नवरात्र के सभी व्रत रखने शुरू कर दिए। तब से लेकर आज तक लगातार नवरात्र पर न सिर्फ व्रत रखता है, बल्कि अंतिम दिन कन्याओं को जिमाने के बाद ही व्रत का समापन करता है।
 
विज्ञापन

शौकीन का कहना है कि अल्लाह-भगवान एक हैं, बस लोगों ने धर्म बांट रखे हैं। वह आखिरी सांस तक रोजों के साथ ही नवरात्र में व्रत भी करते रहेंगे।
परिजन भी करते हैं सहयोगशौकीन के परिवार में पत्नी परवीन, बेटा राजा और सोहेल हैं। परिवार के सदस्य भी व्रत में सहयोग करते हुए कन्याओं के लिए खाना बनाकर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें