फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा स्कूटी जलकर खाक, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 14 Aug 2026 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर 50 से ज्यादा स्कूटी जल गईं। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
स्कूटी के शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में वरदान ऑटो मोबाइल्स के इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक भीषण आग लग गई। शोरूम से आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने शोरूम के अंदर रखी इलेक्ट्रिक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटी

विज्ञापन


जलकर हुईं खाक

आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में रखी 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटी जल गईं। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कॉलोनी में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: बागपत डबल मर्डर: पहले नशीली चाय पिलाई, फिर जहर के इंजेक्शन लगाए, तीन लोगों ने गड्ढे खोदकर जिंदा ही दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों की तत्परता के कारण आग आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से बच गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

शोरूम में रखे थे गैस सिलिंडर, टला बड़ा खतरा
शोरूम के अंदर कई गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे। गनीमत रही कि आग के दौरान सिलिंडर फटने से बच गए। यदि सिलिंडर आग की चपेट में आ जाते तो आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझने के बाद भी दमकल कर्मियों ने मौके पर स्थिति पर नजर बनाए रखी।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
एफएसएसओ के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें