वीडियो में कह रहा है कि हिंदुस्तान में मुसलमानों की सुनवाई हो रही है। उनकी नहीं, जिसके चलते वह जल्द ही इस्लाम धर्म कबूल कर सोनू से शौकीन बन जाएगा।
मामले में जब सोमवार को सोनू से लोगों ने बात की, तो उसने यही सब बातें दोहराई। कहा कि इस्लाम धर्म कबूल होने के बाद उसे भी सरकारी सुविधाएं बहुत जल्दी मिलेगी। इसी वजह से वो सोनू सरोहा से शौकीन बनना चाहता है।
इस संबंध में एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया। कहा कि वे मामले का पता लगाएंगे। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने बताया मामले की जानकारी मिलने पर उससे बात की गई है। उसने बताया की उसकी शादी नहीं हो पा रही है। उसे लगता है कि शायद इस्लाम धर्म कबूल करने पर शादी हो जाएगी।
भाई बोला किसी ने बरगलाया है
सोनू के बड़े भाई वालेद्र उर्फ भूरा से बात करने पर उसने बताया की उसका भाई अनर्गल बयान दे रहा है। उसे किसी ने बरगलाया है कि इस्लाम धर्म कबूल करने पर शादी हो जाएगी।
उसके हिस्से की जमीन भी परिवार ने उसे दी हुई है। ग्रामीण विरेंद्र सरोहा, श्रवण शर्मा, शांता कुमार पूर्व प्रधान आदि ने बताया की शायद प्रसिद्धि पाने को वो ऐसा कर रहा है। वो कोई धर्म परिवर्तन नहीं करेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/