फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: बिड़ौली चौकी के दरोगा और चार सिपाही निलंबित, ओवरलोड डंपर से रेत उतरवाकर वजन कराने का आरोप 

Thu, 03 Jun 2021 01:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

इस मामले में चौकी पर तैनात दरोगा नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल गौरव यादव, अरुण कुमार और विनय कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली एसपी सुकीर्ति माधव ने झिंझाना थाने की बिड़ौली चौकी पर तैनात दरोगा और चार सिपाही को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ओवरलोड डंपर से रेत उतरवाकर उसका कांटे पर वजन कराया गया था। एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ थानाभवन को सौंपी है।
विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सोमवार शाम बिड़ौली चौकी पर पुलिस ने ओवरलोड रेत से भरा डंपर पकड़ा था। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए डंपर से क्षमता से अधिक रेत उतरवाकर कांटे पर वजन कराया।

वजन कराने के बाद फिर से रेत उसमें लदवाकर रवाना कर दिया। चौकी पुलिस की इस मिलीभगत की जानकारी मिलने पर एसपी ने अपने स्तर से कराई प्रारंभिक जांच कराई तो प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया। 
विज्ञापन


इस मामले में चौकी पर तैनात दरोगा नरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल गौरव यादव, अरुण कुमार और विनय कुमार को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच सीओ थानाभवन अमित सक्सेना को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें