हॉकी लेकर कोचिंग सेंटर पहुंच गईं दबंग छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
शामली के में एक कोचिंग सेंटर पर छात्राओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। यहां हॉकी और डंडे से लैस होकर पहुंची एक गुट की छातत्राओं ने दूसरे गुट के छात्राओं पर हमला कर दिया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला थाने पहुंचा जहां छात्राओं को विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की हिदायत देकर घर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार घटना एक दिन पहले की है। यहां मंडी मारशगंज में स्थित कोचिंग सेंटर में सीट पर बैठने को लेकर दो छात्राओं के बीच विवाद हुआ था। जिसके अगले दिन एक गुट की छात्राएं हाथों में बेस बॉल बैट, हॉकी व डंडे लेकर कोचिंग सेंटर पहुंच गईं और दूसरे गुट की छात्राओं से जमकर मारपीट की।