पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता हाजी इस्लाम
- फोटो : अमर उजाला
शामली में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता हाजी इस्लाम ने केंद्र सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क किया। कस्बा निवासी पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम कुछ दिन पूर्व भाजपा में शामिल हुए हैं। सोमवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कस्बे में लोगों से जनसंपर्क किया और केंद्र सरकार की जनहित में की गई उपलब्धियों का लिखा बोर्ड अपने हाथ में लेकर मोदी सरकार का गुणगान किया।
बता दें कि पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने यमुना नहर में खड़े होकर अनोखे तरीके से मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। गरीब मुस्लिम समाज के लोगों के कच्चे मकानों को केंद्र सरकार ही पक्के करा रही है। इस दौरान ताहिर, सलमान, रहबर, सुल्तान, रहमान आदि लोग मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/