फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बीएसएफ के जवान के पुत्र की हत्या का मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी को पानीपत-खटीमा हाईवे किया जाम

Sat, 29 Oct 2022 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

जलालपुर निवासी अनमोल (21) पुत्र प्रवीण शर्मा दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टी पर वह घर आया हुआ था। शनिवार दोपहर परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पानीपत-खटीमा मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर में शुक्रवार रात हुई बीसीए के छात्र की हत्या के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाऊस के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। डीएम एसपी ने आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कारोनाकाल में खाना खिलाया, अब 400 लोगों का धर्मांतरण कराया, खुलासा होते ही मचा हड़कंप, मुकदमा दर्ज

जलालपुर निवासी अनमोल (21) पुत्र प्रवीण शर्मा दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टी पर वह घर आया हुआ था। अनमोल के पिता बीएसएफ में तैनात हैं और फिलहाल दिल्ली में उनकी तैनाती है। शुक्रवार रात वह गांव में मां भगवती के जागरण में गया था। वहां गांव के ही पिता-पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम के दौरान परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा मौके पर पहूंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद परिजन शव अपने साथ ले गए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें