फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरी रब ने बना दी जोड़ी... धूमधाम से हुई दो फुट के दूल्हा-दुल्हन की शादी

Tue, 29 Jan 2019 10:34 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
तरन्नुम और अब्दुल कलाम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली में दो फीट के दूल्हा-दुल्हन की शादी बिना दहेज के हुई। लड़के की तरफ से सिर्फ 21 बाराती पहुंचे। 25 जनवरी को हुई ये शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन


यह अनोखी शादी 25 जनवरी को ऊन क्षेत्र के गांव अंबेहटा रिन्दान में धूमधाम से हुई थी। गांव निवासी की पुत्री तरन्नुम की लंबाई मात्र दो फुट होने के कारण शादी करने में बड़ी मुश्किल हो रही थी। उसकी उम्र भी अब 27 साल हो चुकी थी। कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर के गांव छतैला निवासी दो फुट एक इंच की लंबाई के 24 साल के अब्दुल कलाम पुत्र मुस्तकीम के परिजनों को तरन्नुम के बारे में जानकारी मिली तो वे रिश्ता लेकर तरन्नुम के घर पहुंचे और आपस में बातचीत की। दोनों परिवार शादी करने पर सहमत हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 25 जनवरी को छतैला से बारात अंबेहटा रिंदान में पहुंची और धूमधाम से शादी हुई। दोनों को देखने के लिए गांव वालों में खासा उत्साह था। खास बात ये रही कि यह शादी बिना दहेज के हुई। ग्रामीणों के मुताबिक तरन्नुम की माता जरीफे की शादी मुजफ्फरनगर के गांव भनवाड़ा में हुई थी। उनके पति के निधन के बाद कई साल से अपने मायके अंबेहटा रिन्दान में रह रही है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बड़े बेटे जुल्फकार और उमर मोहम्मद की लंबाई सामान्य है जबकि तरन्नुम ही दो फुट की है। तरन्नुम ने सातवीं कक्षा में बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। अब्दुल सबसे बड़ा है। उसके दो भाई और एक बहन छोटी है। चारों भाई-बहनों की लंबाई कम है। अब्दुल के पिता मुस्तकीम मजदूरी करते हैं। अब्दुल पढ़ा लिखा नहीं है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें