उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। मामला अफसरों तक पहुंचा तो पुलिस ने 90 साल की वृद्ध महिला को बंधनमुक्त कराया। ये जानते ही पुलिस अफसर हैरान रह गए कि महिला को बंधक बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उनका बेटा हैं। इतना ही नहीं बल्कि जांच में यह भी सामने आया कि बेदर्दी बेटा वृद्ध मां को भूखे पेट बांधकर रखता था।
ये है मामला
उम्र के आखिरी पड़ाव में 90 वर्षीय वृद्धा को इस तरह जंजीर में कैद होकर जीना पड़ेगा, इसका अंदाजा भी नहीं था। पिछले पांच माह से इस तरह कैद करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद का बेटा और पुत्रवधू ही थी।
एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक हापुड़ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी वृद्धा के पति की सरकारी नौकरी थी तो उन्हें हर माह पेंशन भी मिलती है। बेटा और पुत्रवधू भी देखरेख करते थे। लेकिन पांच माह पहले वृद्धा को बीमारी हुई तो वह चारपाई पर ही रहने लगी।
पढ़ें : तांत्रिक ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, ये रही हत्या की वजह