उत्तर प्रदेश के बागपत में अधेड़ व्यक्ति ने एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। बच्ची की शिकायत पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा और मारपीट कर पुलिस को सौंपा। इस मामले की सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश थाने पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। बच्ची को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल रेफर किया।
पढ़ें : दो सगी बहनों से साढ़े चार साल तक गैंगरेप, घर लौट आई एक बेटी ने सुनाई आपबीती
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक चार वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी का 50 वर्षीय व्यक्ति उसे बहला फुसला कर अपने घर में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया और भाग गया। पीड़ित बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन आक्रोशित हो गए और गांव के लोगों ने घेरकर आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। बच्ची को सीएचसी बिनौली में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश बिनौली थाने में पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपी से पूछताछ की। बच्ची के पिता ने पकड़े गए कृष्णपाल पुत्र महेंद्र को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है और थाने में सैकड़ों लोग एकत्र हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/