फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शाक्षम, अभिनव, मुर्तजा रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से कराया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को आईआईएमटी विवि में रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शाक्षम, अभिनव, मुर्तजा, निशांत, अथर्व, सोहम, अक्षरा, रोहन ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता सुबह आठ बजे शुरू हुई। इस दौरान मेरठ, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद समेत आसपास के जिलों से कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चार वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआईएमटी ग्रुप के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल और एकेडमिक एमडी पियांशु अग्रवाल ने किया। इनके साथ प्रधानाचार्य अलका शर्मा, एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा आदि ने भी उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने स्केटिंग के माध्यम से कलात्मक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्हे ट्रॉफी और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर करन, संजय, मनोज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें