फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात शकील और भूरा का था पल्लवपुरम में आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कुख्यात शकील और इरफान उर्फ भूरा का फ्लैट नंबर 266 में अंत हो गया। कलेक्शन एजेंट से 9.90 लाख की लूट में शामिल दोनों बदमाश पल्लवपुरम की पॉश कॉलोनी उदय सिटी में छिपे थे। तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में उन्होंने एक परिवार को बंधक बना रखा था। पुलिस के यहां पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 मिनट चली मुठभेड़ में बदमाशों ने 100 राउंड से ज्यादा गोलियां दागीं। फायरिंग बंद होने के बाद पुलिस ने फ्लैट की कांबिंग की।
विज्ञापन

स्थान पल्लवपुरम उदय सिटी। रात (बृहस्पतिवार) के 1:45 बजे थे। मुखबिर की सूचना पर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सीओ दौराला जितेंद्र सरगम, इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह चौहान और 12 पुलिसकर्मी उदय पार्क पहुंचे। फ्लैट नंबर 266 में लूट करने वाले दो बदमाश शकील और गुलफाम उर्फ भूरा के छुपे होने की सूचना थी। बदमाशों ने इस फ्लैट में रहने वाले मनोज गर्ग, उनकी पत्नी सीमा, पुत्र तुषार और 12 साल की पुत्री को बंधक बना रखा था। इस परिवार को बचाना पुलिस के लिए चुनौती था।
फ्लैट को पुलिस ने चारों तरफ से घेर रखा था। बदमाशों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के चारों सदस्यों ने कमरे में अंदर से कुंडी लगा ली। करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलियां चलीं। बदमाशों की गोली से इंस्पेक्टर जनक सिंह और सिपाही विकास दहिया घायल हो गए। 2:05 बजे बदमाशों की तरफ से फायरिंग रुक गई। उसके बाद सीओ दौराला पुलिस टीम के साथ फ्लैट में घुसे। उन्होंने पहले परिवार को सुरक्षित निकाला फिर फ्लैट की कांबिंग की। जिसमें दोनों बदमाश लहूलुहान मिले।
विज्ञापन

घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा
मुठभेड़ में इंस्पेक्टर और सिपाही के घायल होने की सूचना पर एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाशों को भी जिला अस्पताल भेजा। जिसमें शकील की रास्ते में और भूरा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
दो पिस्टल और कारतूस मिले
फ्लैट की तलाशी में पुलिस को दोनों बदमाशों से दो पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं। फ्लैट के नीचे एक बाइक भी मिली है। जिससे बदमाशों ने बीते सोमवार को कलेक्शन एजेंट अजित मलिक से 9.90 लाख रुपये लूटे थे। यह बाइक और बदमाश शकील सीसीटीवी में कैद हुआ था। पुलिस ने इसका मिलान भी किया।
दहशत में मनोज का परिवार
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने बताया है कि मनोज गर्ग का परिवार पांच दिन पहले ही फ्लैट में किराये पर रहने आया था। तभी बदमाशों ने उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया था। इससे परिवार दहशत में था। बदमाशों को यकीन था कि यह सुरक्षित जगह है। पॉश कॉलोनी के इस फ्लैट पर पुलिस को शक भी नहीं होगा।
दूसरे फ्लैट में जाकर की घेराबंदी
सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने बताया कि बदमाशों ने 100 से अधिक गोलियां पुलिस पर चलाईं। बदमाश तीसरी मंजिल पर थे और पुलिस नीचे। उसके बाद पुलिस ने दूसरे फ्लैट में जाकर बदमाशों की घेराबंदी की। जवाबी फायरिंग में शकील को दो गोली और एक गोली भूरा को लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें