फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शाका चैंपियंस ने जागृति विहार को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को जागृति विहार क्रिकेट क्लब और शाका चैंपियंस के बीच एक मैच खेला गया। इसमें शाका चैंपियंस की ओर से 7 विकेट से जीत प्राप्त की गई।
जागृति विहार क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसमें नितिन मलिक ने 21, सोवी ने 35, अभि ने 27 और सचिन ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सरफराज ने दो विकेट, साकिब ने दो, शादाब ने दो विकेट और फैज व निशु ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाका चैंपियंस की टीम ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए और 7 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से आसिम ने 42 गेंद पर 75 रन की शानदार पारी खेली। फैज ने भी 34 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अंश व मनोज को एक-एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच आसिम को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें