मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेहरोरा लेजेंड्स और शाहजहानपुर लेजेंड्स क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें शाहजहानपुर लेजेंड्स की टीम ने चार विकेट से मैच जीता। बेहरोरा लेजेंड्स क्लब की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। इसमें सिकंदर खान ने 24, सलाम प्रधान ने 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कंवर ने दो, उस्मान, उमर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहानपुर लेजेंड्स की टीम ने 16.5 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए और चार विकेट से जीत प्राप्त की। इसमें टीम की ओर से तालिब खान ने 33 गेंद में 44 रन, आकिब ने 23, कासिम ने 18 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रहबर ने दो, फैजान और कामरान ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आकिब को चुना गया। संवाद