किठौर विधान सभा के अतिसवेदनसील गांव राधना मे सपा के कैबिनेट मंत्री व प्रत्याशी शाहिद मन्जूर अपने कुछ समर्थकों के साथ करीब 1.30 मिनट इस्लामिया मदरसे के बूथ सख्या 68.69.70. मे पहुच गए और मतदाताओं से बात करते रहे देर तक बारह न निकलने पर बसपा समर्थकों ने गाली गलौच नारेबाजी व हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया बसपा समर्थकों के हाथों मे लाठी डंडों के साथ बूथ मे घुसने का प्रयास करने लगे पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठिया भांजकर खदेडना शुरू दिया हालात बिगडने देख शाहिद मन्जूर को वहा से उल्टे पांव भागना पडा । जिसके बाद कुछ देर के लिए मतदान स्थल पर अफरातफरी का माहौल बनते ही मतदान रूक गया हालकि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामला शान्त कर मतदान शुरू कराया गया ।पथराव के दौरान सेक्टर मजिस्टेट प्रमोद भी मामले बढाता देख भाग निकले वापस आने पर बूथ पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हे खरी खोटी सुनाई बाद मे थाना प्रभारी अतरिक्त फोर्स लेकर गांव मे पहुचे लेकिन तब तक माहौल शात हो चुका था।
कडे थे सुरक्षा प्रबंध
चुनाव मे पुलिस का सुरक्षा घेरा कडा था हालकि कुछ नेताओं ने गडियों के काफिले बनाकर लोगों को खुद को प्रभावशाली बताने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनकी सारी नीयत समझते हुए समझदारी से काम किया बेशक ललियाना गांव मे बसपा प्रत्याशी ने प्रत्येक पोलिंग स्टेशन के बारह अपने काफिले के साथ अपनी हाजिरी दिखाई ।
पोलिंग बूथों के बारह चल हरी थी पुलिस की वीडियों रिकाडिंग।
पुलिस ने प्रत्येक बूथ के बारह खुद तक वीडियों ग्राफर लगाया हुआ था जहां सभी नेताओं व उनके समर्थकों का वीडियों तैयार किया जा रहा था इसलिये प्रत्येक वोटर की गेट एटी से लेकर गेट के बाहर रूकने वाली गाडी तथा दो सौ मीटर तक के घेरे की पूरी वीडियों ग्राफी करवाई जा रही थी हालत यह थी कि नेता व उनके समर्थक वीडियों कैमरा देखकर ही वहा से खिसकने लगे थे।
ललियाना व राधना मे सुबह सेवेर हाथी वाली वोट कमल को तो साइकिल वाली वोट हाथी को अफवाह बनी रही । जानकारी के अनुसार ललियाना व राधना के बूथों पर मतदाताओं मे चर्चा बनी रही कि अगर वोट हाथी को देनी है तो कमल को जा रही है अगर साइकिल को दी जा रही है तो हाथी को जा रही है मतदाना के पूरे दिन यह चर्चा का विषय बना रहा।
गावों मे शातिपूर्वक मतदान
हस्तिनापुर सीट के गांव ललियाना,छुछाई,बौन्द्रा,अतलपुर,गेसूपुर,महमूदपुर,असीलपुर,सिलौर,नवल,व खादर के गावों मे शातिपूर्वक प्रतिशत मतदाना हुआ वही कुछ सपा बसपा भाजपा रालोद आदि पार्टी के समर्थकों के बीच मामूली झडपे होने के बाद