छपरौली क्षेत्र के शबगा गांव में रोड शो में निकालते शहीद चंद्रेशखर आजाद के भतीजे पंडित सुजीत आजाद
- फोटो : BAGHPAT
शहीद चंद्रशेखर आजाद के भतीजे का स्वागत किया
छपरौली (बागपत)। गांव शबगा में शहीद चंद्रशेखर आजाद के भतीजे पंडित सुजीत आजाद का भव्य स्वागत किया गया। पूरे गांव में उनका रोड शो निकाला गया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में में सुजीत आजाद ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान के कारण हम आजादी से जी रहे है। हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि देश के प्रति प्रेम और निष्ठा रखें। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन से जुड़े कुछ संस्मरण भी बताए। इस दौरान डॉ. रवि शास्त्री, जितेंद्र पंवार, कुलदीप पंवार, वेदपाल, सोमपाल, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।