फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने समर्थ वर्मा को किया सम्मानित, ये रही बड़ी वजह

Thu, 27 Dec 2018 11:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शाहरुख खान ने समर्थ वर्मा को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किंग खान की फिल्म जीरो के डायलॉग पर आधारित जीरो चैलेंज इवेंट में शहर के समर्थ वर्मा ने श्रेष्ठता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। खुद मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने वर्मा को सम्मानित किया।

विज्ञापन

 
मुंबई में टिक-टॉक की ओर से आयोजित जीरो चैलेंज इवेंट में किंग खान के डायलॉग पर उदीयमान समर्थ वर्मा ने अपने अभिनय से पहला स्थान प्राप्त किया। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से बीजेएमसी के द्वितीय वर्ष के छात्र समर्थ वर्मा की डांस और एक्टिंग में रुचि है। जीरो फिल्म के प्रमोशन को लेकर यह इवेंट रखा गया था। निर्णायक मंडल ने वर्मा के दो वीडियो के अवलोकन के बाद उन्हें विजेता घोषित किया।

विज्ञापन

नई मंडी निवासी सुनील कुमार वर्मा के पुत्र समर्थ वर्मा को इवेंट समारोह में जीरो फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान ने सम्मानित किया। समर्थ ने बताया कि उन्होंने जीरो फिल्म के डायलॉग पर अपनी दो वीडियो टिक-टॉक के ऐप पर अपलोड की थी। दोनों वीडियो को करीब 24 लाख दर्शकों ने देखा। किंग खान से मुलाकात के बाद यह होनहार प्रफुल्लित है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें