फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शाह अब्बास जैदी बने प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
सरधना। शाह अब्बास जैदी।
विज्ञापन
सरधना। खिर्वा जलालपुर गांव निवासी शाह अब्बासी जैदी को भाकियू इंडिया में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. साकिब सईद ने उनको प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन अध्यक्ष ने अब्बास को मनोनयन पत्र सौंपते हुए समाज व संगठन हित में कार्य करने की बात कही। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अब्बास के घर समर्थकों ने पहुंच कर बधाई दी। शाह अब्बास जैदी ने कहा कि वह पहले ही सपा लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब्बास ने कहा कि उनका विश्वास हमेशा से सपा में रहा है। पार्टी और संगठन के साथ जुड़कर समाज सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। घर पहुंचने पर समर्थकों ने फूल माला पहनाकर अब्बास का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें