फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कसेरूखेड़ा के शगुन बने सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। मवाना रोड स्थित कसेरूखेड़ा निवासी शगुन चौहान सेना में लेफ्टिनेंट बनें हैं। शनिवार को देहरादून स्थित आईएमए में पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें बैज लगाया गया। परेड में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रहीं। लेफ्टिनेंट बनने से परिवार में खुशी का माहौल है। कसेरूखेड़ा के नई मंडी निवासी शगुन चौहान सीडीएस के जरिए लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्होंने हाईस्कूल आर्मी पब्लिक स्कूल, इंटरमीडिएट एलटीआर पब्लिक स्कूल, बीएससी मेरठ कॉलेज और एमएससी सीसीएसयू कैंपस से पास की। इस दौरान उन्होंने सीडीएस की तैयारी की। परिजनों के अनुसार सेना में सूबेदार रहे पिता पीके चौहान का तीन साल पहले निधन हो गया था। मां पूनम चौहान गृहिणी हैं। भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त ताऊ टीएस चौहान और चाचा सुनील चौहान ने भी शगुन को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें