फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की शगुन अग्रवाल के सिर सजा मिसेज वाशिंगटन का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ की शगुन अग्रवाल के सिर सजा मिसेज वाशिंगटन का ताज
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल के सिर पर मिसेज वाशिंगटन 2022 का ताज सजा है। गढ़ रोड स्थित हनी गोल्फ ग्रीन कॉलोनी निवासी उद्यमी शौराज अग्रवाल की पुत्री शगुन ने मेरठ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। बेटी के खिताब जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
माता नीता अग्रवाल ने बताया कि शगुन वाशिंगटन स्थित सीएटल शहर में अपने पति कार्तिकेय गुप्ता के साथ रहती हैं। चार साल पहले उनकी शादी बीकानेर निवासी उद्योगपति महेश गुप्ता के पुत्र कार्तिकेय से हुई। शादी के बाद दोनों विदेश शिफ्ट हो गए। कार्तिकेय अमेरिका की एक प्रतिष्ठित कंपनी में इंजीनियर हैं। शगुन की इस उपलब्धि पर मेरठ के प्रमुख समाजसेवी पंडित प्रवीण वशिष्ठ और अरविंद शर्मा ने उनके पूरे परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचपन से मॉडलिंग का शौक
सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा रहीं शगुन की रुचि बचपन से ही मॉडलिंग क्षेत्र में रही। पढ़ाई पूरी कर वह मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने चली गई। पर्ल एकेडमी से अपनी खूबियों को निखारा। वह प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें