फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ शराब कांड के बाद अंडर ग्राउंड हुए शराब माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ कांड के बाद भूमिगत हुए शराब माफिया
विज्ञापन

मेरठ। अलीगढ़ शराब कांड के बाद मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर शराब माफिया की निगरानी बढ़ाई गई है। सख्ती होते ही शराब माफिया भूमिगत हो गए हैं। आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाने के लिए पुलिस से सहयोग मांगा है।
मंडलायुक्त ने पांच जिलों के शराब माफिया का विवरण तलब किया था। संयुक्त टीम ने पहले चरण में 44 माफिया चिन्हित किए। इनमें मेरठ से सात, बागपत से दो, बुलंदशहर में पांच, गाजियाबाद में आठ, हापुड़ से छह व गौतमबुद्ध नगर से 16 अपराधियों पर शिकंजा कसने की योजना बनाई है। मेरठ की सूची में रमेश प्रधान (ब्रह्मपुरी), सुभाष विकल (परतापुर), गणेश (टीपी नगर), सोनू शर्मा (मेडिकल), राजीव गोयल (मेडिकल), सुरेंद (जानी) और बबलू (दौराला) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसा जाएगा शिकंजा
मेरठ प्रभाग में आने वाले जनपदों से शातिर शराब माफियाओं का विवरण मिल चुका है। पहले चरण पर पुराने अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए पुलिस अफसरों से संपर्क किया गया है। माफियाओं की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
- राजेश कुमार शर्मा, उप आबकारी आयुक्त, मेरठ प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें