फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रात में छाया स्मॉग, एक्यूआई 173

Sat, 26 Oct 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली में बुढ़ाना रोड पर छाया स्माॅग । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में लगातार दूसरे दिन भी रात में स्मॉग की चादर छाई रही। हर तरफ धुआं होेने से लोगों की आंखों में जलन की समस्या बनी रही। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 से बढ़कर 173 पर पहुंच गया है। दिन के समय भी स्मॉग का असर देखने को मिला। शाम चार बजे के बाद धूप गायब हो गई और आसमान में धुंध छा गई।
बृहस्पतिवार की रात को भी आसमान में स्मॉग छाया रहा। लगातार दो दिन से स्मॉग छाए रहने से लोग परेशान रहे। हर तरफ धुएं से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई। दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी वृद्धि होकर 173 पर पहुंच गया जबकि बृहस्पतिवार को जिले का एक्यूआई 153 रहा था। उधर, दिन के समय में भी स्मॉग का असर देखने को मिला। सुबह के समय धूप निकली, लेकिन दिन के समय धूप हल्की रही। शाम को चार बजे से धूप गायब हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें