उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक सनसनीखेज घटना हो गई। थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक शिक्षिका चंदा की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर पति को हिरासत में ले लिया। चंदा का पति टेंट व्यापारी है। आरोपी का कहना है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है जबकि, मायके वालों ने बेटी की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। महिला का मायका खतौली मुजफ्फरनगर में है।