मेरठ। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल का किशोर दो नवंबर की रात को अपने चाचा के मकान से वापिस घर लौट रहा था। रास्ते में विशाल मिला। आरोप है कि वह किशोर को बहला फुसलाकर एक सुनसान खंडहर में ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसका याैन शोषण किया। बदहवास किशोर के सिर पर तमंचा तानते हुए किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर अपने घर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इस पर उसकी विधवा मां थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर किशोर को मेडिकल के लिए भेज दिया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी विशाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।