फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्राचार्यों की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना में मंगलवार को सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और विद्यालयों के बीच आपसी सहयोग को सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यक्रम में हब ऑफ लर्निंग से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान नई शिक्षण पद्धतियों, अधिगम परिणामों के मूल्यांकन तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संचालन सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकें शिक्षा जगत में अनुभव साझा करने और पारस्परिक समन्वय बढ़ाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें