फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पर बह रहा नालियों का पानी, लोगों में रोष

Sat, 23 May 2026 07:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा खिवाई के वार्ड 13 में बदहाल रास्ते से ग्रामीण परेशान हैं। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर फैले कीचड़ और जलभराव के बीच से महिलाओं और बच्चों को गुजरते हुए दिखाया गया है। बताया गया कि वार्ड 13 के इस रास्ते पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। नालियों का पानी सड़क पर बहने से कीचड़ फैला हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कीचड़ के कारण राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रास्ते से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरि नारायण ने बताया कि संबंधित रास्ते के निर्माण के लिए करीब एक सप्ताह पहले ही टेंडर डाला गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें