फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पिछड़ रही सीवेज एवं पेयजल योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम और जल निगम का हाल खराब है। दोनों विभाग केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं को धन देने के बावजूद समय से पूरा नहीं करा पा रहे हैं। ये हाल तब है जब समय से काम पूरा नहीं होने पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय आर्थिक मदद नहीं करने की चेतावनी दे चुका है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शहरों में सीवेज और पेयजल का नेटवर्क विकसित करने तथा पार्कों आदि के सौंदर्यीकरण के लिए अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) योजनाएं चला रखी हैं। इसके तहत मेरठ नगर निगम और जल निगम मिलकर काम कर रहे हैं। जल निगम द्वारा सीवेज और पेयजल सिस्टम दुुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, नगर निगम द्वारा शहर के 11 पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने काम की धीमी गति के मद्देनजर इसे पूरा करने की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दी है। इसके बावजूद काम तय अवधि तक पूरा होने की संभावना नहीं है।
ये है कार्यों का हाल
योजना में सीवेज नेटवर्क के तहत 86.56 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जानी है। अभी तक करीब 70 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका है। इसके अतिरिक्त घरों से सीवर कनेक्शन का काम भी करीब 10 फीसदी बाकी है। इसके अतिरिक्त पेयजल योजना की बात करें तो इसमें शहरवासियों को कनेक्शन दिए जाने हैं। इसमें अभी करीब 20 फीसदी काम बाकी है। गोलाबढ़ में ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

11 में से महज 3 पार्कों का काम पूरा
नगर निगम को अमृत योजना के तहत शहर के 11 पार्कों का सौंदर्यीकरण करना है। इसमें अभी तक केवल जागृति विहार सेक्टर दो, शास्त्रीनगर बी ब्लॉक और मंगलपांडे नगर पार्क का सौँदर्यीकरण हो सका है। लेडीज पार्क पर फैसला नहीं हुआ है। वहीं, सूरजकुंड पार्क का काम अधूरा है। बाकी पार्कों का प्रस्ताव शासन में लटका है। इसकी नगर निगम अधिकारियों द्वारा गंभीर पैरवी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

काम समय से पूरा कर लिया जाएगा
विभाग दोनों योजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है। इन्हें तय समय में पूरा कर लिया जाएगा।-रमेश चंद्रा, परियोजना प्रबंधक जल निगम नागर कार्य इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें