फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: जीन्स बनाने की फैक्टरी में बॉयलर फटने से भीषण हादसा, आठ साल के बच्चे समेत तीन घायल

Wed, 04 Dec 2019 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर के स्योहारा में बुधवार को जीन्स बनाने वाली फैक्टरी के भीतर अचानक हुए हादसे में आठ साल के बच्चे समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्योहारा के मेवानवादा में जीन्स बनाने की फैक्टरी है। बुधवार को रोज की तरह मजदूर फैक्टरी के अंदर काम कर रहे थे कि अचानक रंगाई प्लांट में लगा बॉयलर धमाके के साथ फट गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं तीन मजदूर गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। 

पुलिस के अनुसार घायलों में रंगाई प्लांट का ठेकेदार शिवा (45), मोहसिन (35) पुत्र अब्दुर्रहमान व आठ वर्षीय बच्चा अब्दुल्ला पुत्र नसीम शामिल हैं। सभी मेवानवादा के ही रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें