फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंस्टीट्यूट में कई राउंड फायरिंग, दीवार फांदकर भागे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर थाने में पहुंचे छात्र बोले छुपकर बचाई जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट में मंगलवार दोपहर छह हमलावरों ने केंटीन पर खड़े छात्रों पर फायरिंग कर दी। छात्रों ने छुपकर जान बचाई। इस दौरान इंस्टीटयूट में भगदड़ मच गई। परतापुर ने जांच पड़ताल की। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस बुधवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर परतापुर थाने पहुंचे बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र भानू तेवतिया, तनिष्क और बादल शर्मा ने बताया कि वे इंस्टीट्यूट की केंटीन के पास बैठे थे। इसी दौरान पांच हमलावर इंस्टीट्यूट में पहुंचे और छात्रों पर फायंरिग कर दी। इस दौरान दो छात्र फायरिंग से बचने के प्रयास में गिरकर चोटिल हो गए। छात्रों ने आठ हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर परतापुर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। इंस्टीट्यूट के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें