फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में बस और पिकअप की जबरदस्त टक्कर, भीषण हादसे में 10 लोग घायल, कई गंभीर

Sun, 21 Jul 2019 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में रविवार सुबह हुए भीषण हादसे में दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद के बेहट क्षेत्र में दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर बेहट व कलसिया के बीच रविवार सुबह एक प्राइवेट बस व पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पिकअप में सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि पिकअप चालक समेत कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं बस का चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें