फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांवड़ पटरी मार्ग पर फिर टला बड़ा हादसा, गंगनहर में गिरी कार, बाल-बाल बची पांच लोगों की जान

Thu, 29 Aug 2019 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गंगनहर से कार व घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में गुरुवार सुबह कांवड़ पटरी मार्ग पर फिर से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में समा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधनाक्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए वहीं कार नहर में जा गिरी। नवाबगढ़ी निवासी साजिद पुत्र दीन मोहम्मद का परिवार जानसठ के तिसंग गांव में जा रहा था। इसी दौरान कपसाड़ के निकट एक तेज रफ्तार कार से टकरा गई। हादसे में कार में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने जैसे तैसे कार से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं कार फिसलकर नहर में जा गिरी। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।  पुलिस के अनुसार घायलों में भूरा व साजिद पुत्र दीन मोहम्मद, शाहिद पुत्र साजिद, मेहरून्निसा पत्नी साजिद अहमद, बिल्लू पत्नी भूरे, नूरजहां पत्नी अफसर, गजेंद्र पुत्र अशोक शामिल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद दूसरी गाड़ी का चालक व अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को बाहर निकलवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें