फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: मेरठ में स्कूली छात्रा से खुलेआम अभद्रता, बनाया वीडियो, बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Sat, 23 Mar 2019 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
छात्रा से छेड़छाड़ करते मनचले - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बेटियों की सुरक्षा के सरकारी दावे सरासर फेल हो रहे हैं। मेरठ में बेखौफ मनचलों के दिल में पुलिस का डर जरा भी नहीं हैं। यहां छेड़खानी करने वाले मनचलों की हिम्मत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि स्कूल में परीक्षा देने जा रही बच्ची से उन्होंने खुलेआम गुंडागर्दी की। बेखौफ मनचलों ने स्कूल परिसर में छात्रा को घेरकर छेड़छाड़ और बदसलूकी करते हुए उसे डराया-धमकाया। युवकों ने अगवा करने का भी प्रयास किया। रूह कंपा देने वाली इस वारदात का बदमाशों के साथियों में से एक ने वीडियो बनाया और इसे वायरल भी कर दिया। देखें क्या है पूरा मामला :-

बेहद कम उम्र की छात्रा पूरी हिम्मत के साथ इन वहशी दरिंदों से जूझते हुए खुद को छुड़ा लेती है, लेकिन तब भी वे उसे पीछे से धमकाते हैं। छात्रा के निकल जाने के बाद वीडियो में जो सुनाई देता है, उससे इन बदमाशों के खतरनाक और कुत्सित इरादों का पता चलता है। जिससे साफ जाहिर है कि मनचलों को किसी छात्रा के मान-सम्मान से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
छात्रा से बदसलूकी करते मनचले - फोटो : अमर उजाला
इन युवकों का सरगना एक एक युवक वीडियो में बाकी साथियों से बोलता है, छोड़ क्यों दिया.., इसे, जा लेकर आ इसे...। इस दौरान दूसरा बोलता है मैं तो वीडियो बना रहा था। मैं क्या करता। सरगना फिर बोलता है, दिमाग खराब कर दिया, कैसे छोड़ दिया। एक बोलता है वीडियो तो बन गया है, बचेगी कैसे।

गिड़गिड़ाती रही बच्ची
वीडियो में साफ दिख रहा है कि इन दरिंदों से घिरी यह बालिका उनसे छोड़ देने की गुहार लगाती है। मदद के लिए चीखती है, लेकिन स्कूल ड्रेस पहने बेहद मासूम सी दिख रही इस बच्ची का इन वहशी युवकों पर कोई असर नहीं होता है। छात्रा भाग न जाए, इसलिये दो-दो वहशी युवक उसका एक हाथ पकड़ कर मरोड़ते हैं और एक बदमाश उसके पैर के पंजे को बेदर्दी से अपने एक पैर से दबा कर रखता है।

उनमें से एक अपने साथी को इस पूरी वारदात की वीडियो बनाने का निर्देश देता है। इस दौरान बदमाश उसके हाथ में जबरदस्ती एक चॉकलेट का पैकेट थमा देते हैं। बच्ची परीक्षा देने जा रही थी, इसलिए उसके हाथ में स्टेशनरी का छोटा सा भी पर्स है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
वायरल वीडियो में दिखे तीन आरोपियों के चेहरे
किठौर की कन्या पाठशाला में हुई गुंडागर्दी, दर्ज हुआ मुकदमा
यह सनसनीखेज वारदात किठौर स्थित कन्या पाठशाला में हुई है। छात्रा से सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। एसएसपी के निर्देश पर किठौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराने की बात कही है। पीड़ित छात्रा को अनुसूचित जाति का बताया जा रहा है। 

वायरल वीडियो में अराजकता.. 
छात्रा:
छोड़ दो... मुझे छोड़ो। दो आरोपी खींचते रहे। एक आरोपी ने छात्रा का हाथ, दूसरा कमर पकड़े था।
एक आरोपी : छोड़ना मत... खींच इसको। अबे वीडियो बनाते रहना इसकी।
छात्रा: किसी का नाम लेकर बोली... भाई को बुलाओ। छोड़ दो... 20 सेकेंड गिड़गिड़ाती रही, 20 सेकेंड बाद एक आरोपी ने छात्रा को आगे की तरफ धकेलते कान में कुछ कहते जाने दिया।
दूसरा आरोपी बोला: भाग जा बेटा... तेरी वीडियो आ गई।
तीसरा आरोपी: अबे यह कन्या पाठशाला की लड़की है क्या? 
चौथा आरोपी बोला: अबे तूने इसे क्यों छोड़ दिया। तूने क्यों जाने दिया। पकड़ ना इसे, लेकर आओ दोबारा।
आरोपी: अबे यार मैं तो वीडियो बना रहा था। ओके किसी को भेजता हूं। वीडियो तो बन गई, कहां जाएगी। वायरल तो होनी है।  

4 of 6
छात्रा ने मुश्किल से शोहदों से अपनी जान बचाई
हालत नहीं भांप रहे एसपी देहात 
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि एक वीडियो सोशल साइट पर सामने आया है। इसमें कुछ लड़के लड़की का रास्ता रोककर कुछ बात करने का प्रयास कर रहे हैं। यह वीडियो काफी पुराना लग रहा है। इस मामले में पुलिस ने खुद रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

सवाल बड़ा है कि गुंडागर्दी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद भी एसपी देहात स्थिति को नहीं भांप पा रहे हैं, जबकि छेड़छाड़ के ही एक मामले में मुजफ्फरनगर में 2013 में दंगा हुआ था। वह महज इसको छात्रा को रोककर बात करने के प्रयास की बात कह रहे हैं। जबकि वीडियो में अराजकता दिख रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
छात्रा के पीछे भागता युवक - फोटो : अमर उजाला
एक आरोपी की हुई पहचान
सीओ किठौर आलोक सिंह ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी की पहचान गोल्डी पुत्र यशपाल निवासी किठौर के रूप में हुई है। आरोपी गोल्डी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। देररात आरोपी को सरेंडर कराने के लिए पुलिस और आरोपी पक्ष के लोग सेटिंग में जुटे रहे।

बेखौफ थे वहशी युवक 
वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा को घेरे युवक बेखौफ होकर उससे दुर्व्यवहार कर रहे हैं। वह अपनी पूरी ताकत से इन वहशी युवकों की चंगुल से निकलने का प्रयास करती है, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान पहले छात्रा का हाथ मरोड़ रहा युवक बाद में खुद को छात्रा का मददगार होने का नाटक भी करता है। लेकिन छात्रा उसके झांसे में नहीं आती है। वह पूरी ताकत लगाकर इन युवकों की घेराबंदी से निकलने में कामयाब हो जाती है।

स्कूल की तरफ भागते हुए बच्ची बदमाशों के दिए चॉकलेट के पैकेट को भी फेंक देती है। छात्रा के निकलने के बाद भी उनकी हरकतें कम नहीं होती है। भाग रही छात्रा के पीछे से ये मनचले चिल्लाते हैं, भागकर कहां जाएगी। वीडियो तो बन गया और वायरल भी हो गया है। बदमाश वीडियो में छात्रा के स्कूल का नाम कन्या पाठशाला का भी जिक्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छात्रा से जबरदस्ती करता आरोपी
क्या है खामोशी के पीछे राज?
पुलिस के मुताबिक यह वीडियो परीक्षा के दौरान का है। वीडियो में छात्रा के हाथ में एक छोटा सा पेन होल्डर है। छात्रा के हाथ मेें चॉकलेट थी, जोकि आरोपियों की चुंगल से छूटकर भागते समय गिरी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को मामले की जानकारी थी। इसके बावजूद खामोश रही। चर्चा है कि आरोपियों ने पुलिस से साठगांठ कर ली थी। लेकिन वीडियो वायरल हुआ तो इसकी पोलखुल गई। 

मामला बेहद गंभीर है। वीडियो के आधार पर इन वहशी युवकों की पहचान कराई जाएगी। अगर कोई अधिकारी टिप्पणी करता है या मामले में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ जांच बैठेगी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें