इन लोगों के खातों से निकाले गए हैं रूपए
क्षेत्र के गांव सराय खादर के महिला सुन्द्रा के 45 हजार, हरकली के 40 हजार, संतोष के 15 हजार, तारापुर में सुरेश के 15 हजार राजेंद्र पुत्र मूलचंद के दस हजार, ऋषिपाल पुत्र ओमपाल सिंह के दस हजार रूपए, सुंदर पुत्र रामस्वरूप के चार हजार पांच सौ रुपए, अनुज पुत्र सतीश के पांच हजार रुपए का कैश इसके साथ ही कई ऐसे खाताधारक हैं जिनके अकाउंट से लाखों रुपए तक निकाले जा चुके हैं।
कस्बे में भी निकाले थे महिला के पचास हजार
कस्बे की भीमनगर कॉलोनी निवासी मंजू देवी पत्नी दीवानचंद के साथ भी बड़ी ठगी का मामला सामने आया था। जिसमें उन्होंने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक उनके अकाउंट से करीब 50 हजार रूपए दस-दस हजार रूपए कर निकाले गए थे, जिसका आज तक कोई पता नहीं लगा है। जबकि उन्होंने इस संबंध में साइबर सेल को भी रिपोर्ट दी थी। अन्य कई लोग भी इनका शिकार बन चुके हैं परंतु अभी तक साइबर सेल के अधिकारी इन पर कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।
श्रमिक कार्ड अपडेट करने वालों पर है शक
इस ठगी के शिकार हुए राजेंद्र, रिशिपाल, सुंदर, अनुज, सावित्री, सुरेश आदि ने बताया कि करीब दो महीने पूर्व तारापुर ग्राम पंचायत में कुछ युवकों द्वारा श्रमिक कार्ड अपडेट कराए गए थे। जिन्हें उन्होंने अपने आधार कार्ड और हाथ के अंगूठे को स्कैन कराया था। जिन लोगों ने यहां श्रमिक कार्ड अपडेट कर आए थे। उन्ही युवकों के द्वारा के खातों से पैसे निकाले गए है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।