फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तारापुर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कई खाताधारकों के साथ ठगी, लोगों में हड़कंप

Tue, 25 Oct 2022 08:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मामला क्षेत्र के गांव तारापुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से जुड़ा है। यहां पिछले 24 घंटों में दर्जनों खातों से लाखों रुपए का कैश निकाल लिया गया है, जिससे क्षेत्र के खाताधारकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
पीड़ित खाताधारक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभी बैंक अपने ग्राहकों को पूर्ण सुरक्षा के दावे करते हैं परंतु इन दिनों बैंकों के  यह दावे झूठे  साबित हो रहे हैं और साइबर ठगों के प्रयास सफल हो रहे हैं क्षेत्र में इन दिनों साइबर ठगों का आतंक जोरों पर है। तारापुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से पिछले 24 घंटों में दर्जनों खातों से लाखों रुपए का कैश निकाल लिया गया है, जिससे क्षेत्र के खाताधारकों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


मामला क्षेत्र के गांव तारापुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक से जुड़ा है। इस ग्रामीण शाखा से हजारों ग्रामीण और गरीब खाताधारक जुड़े हुए हैं। क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में करीब आधा दर्जन लोगों के खातों से आधार वेरिफिकेशन और अंगूठे के क्लोन के माध्यम से लाखों रुपए का कैश निकाला जा चुका है जबकि खाताधारकों ने असल में कोई कैश नहीं निकाला। जिस खबर से तारापुर की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के खाता धारकों में हड़कंप मचा है। यहां खाता धारक पूरी तरह भयभीत हैं, साथ ही बैंक अधिकारी भी इस घटना से सख्ते में है।

बैंक मैनेजर रवि कुमार द्वारा मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि लोगों के अकाउंट से जो रुपए ट्रांसफर किए गए हैं वह रितु और हरिओम नाम की आईडी से किए गए हैं। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से भी की गई है। इस मामले में थाना पुलिस ने पूछताछ के आधार पर एक सीएससी संचालक सहित एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ितों के आधार पर संबंधित युवकों से पूछताछ की जा रही है। साइबर सेल अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के खातों से निकाले गए हैं रूपए
क्षेत्र के गांव सराय खादर के महिला सुन्द्रा के 45 हजार, हरकली के 40 हजार, संतोष के 15 हजार, तारापुर में सुरेश के 15 हजार राजेंद्र पुत्र मूलचंद के दस हजार, ऋषिपाल पुत्र ओमपाल सिंह के दस हजार रूपए, सुंदर पुत्र रामस्वरूप के चार हजार पांच सौ रुपए, अनुज पुत्र सतीश के पांच हजार रुपए का कैश इसके साथ ही कई ऐसे खाताधारक हैं जिनके अकाउंट से लाखों रुपए तक निकाले जा चुके हैं।

कस्बे में भी निकाले थे महिला के पचास हजार
कस्बे की भीमनगर कॉलोनी निवासी मंजू देवी पत्नी दीवानचंद के साथ भी बड़ी ठगी का मामला सामने आया था। जिसमें उन्होंने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक उनके अकाउंट से करीब 50 हजार रूपए दस-दस हजार रूपए कर निकाले गए थे, जिसका आज तक कोई पता नहीं लगा है। जबकि उन्होंने इस संबंध में साइबर सेल को भी रिपोर्ट दी थी। अन्य कई लोग भी इनका शिकार बन चुके हैं परंतु अभी तक साइबर सेल के अधिकारी इन पर कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।

श्रमिक कार्ड अपडेट करने वालों पर है शक
इस ठगी के शिकार हुए राजेंद्र, रिशिपाल, सुंदर, अनुज, सावित्री, सुरेश आदि ने बताया कि करीब दो महीने पूर्व तारापुर ग्राम पंचायत में कुछ युवकों द्वारा श्रमिक कार्ड अपडेट कराए गए थे। जिन्हें उन्होंने अपने आधार कार्ड और हाथ के अंगूठे को स्कैन कराया था। जिन लोगों ने यहां श्रमिक कार्ड अपडेट कर आए थे। उन्ही युवकों के द्वारा के खातों से पैसे निकाले गए है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें