फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागू होगा सातवां वेतनमान, जूनियर डॉक्टर नहीं करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
डॉक्टरों को समझाते सांसद राजेंद्र अग्रवाल। - फोटो : aaa
विज्ञापन
लागू होगा सातवां वेतनमान, जूनियर डॉक्टर नहीं करेंगे हड़ताल
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल के जूनियर डॉक्टर और इंटर्न की शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली गई है। उत्तर प्रदेश शासन ने लिखित आश्वासन दिया है कि सातवां वेतनमान उनकी सैलरी में भी लागू किया जाएगा। एरियर के साथ इसका भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल के जूनियर डॉक्टर और इंटर्न पिछले 10 दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने तीन घंटे (सुबह नौ से दोपहर 12 बजे) तक कार्य बहिष्कार किया। मेडिकल कॉलेज में करीब ढाई सौ जूनियर डॉक्टर और इंटर्न कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने बताया कि शासन ने उनकी मांगें मान ली हैं, एरियर के साथ उनका भुगतान किया जाएगा। इसलिए अब हड़ताल नहीं होगी। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर पर सारी प्रक्रिया में तेजी आई है। जल्द जूनियर डॉक्टर की बढ़ी हुई सैलरी उन्हें मिलने लगेगी। दीपावली से पहले सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इससे पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी बृहस्पतिवार को मेडिकल पहुंचे और जूनियर डॉक्टरों से मिले। सांसद ने कहा कि उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से बात की है और उन्हें इस संबंध में पत्र भी लिखा है। आपकी मांगें मानी जाएंगी। सरकार प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरा कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें