फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शौचालय के टैंक में गिरकर बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 25 Jun 2019 12:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में निर्माणाधीन मकान के शौचालय के टैंक में गिरने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान निवासी अनीस राजमिस्त्री है। अनीस का सबसे छोटा पुत्र ओवेश घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चा अचानक लापता हो गया। परिवार और मोहल्ले वाले रविवार शाम से ही उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन वह नहीं मिला। 

परिजनों के अनुसार अनीस के पड़ोस में निर्माणाधीन एक मकान में तराई करने को एक महिला गई, तो उसे बच्चे का शव टैंक में दिखाई दिया। शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान अनीस के परिजन भी वहां पहुंचे और उन्होंने उसकी पहचान ओवेश के रूप में की। लोगों की मदद से बच्चे के शव को टैंक से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शौचालय का टैंक खुला हुआ था। संभवत: ओवेश वहां खेलता हुआ चला गया और उसमें गिरकर उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें