फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के भावनपुर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 19 Jan 2021 11:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी बच्ची का पिता सोमवार सुबह घर से टेंपो लेकर निकल गया था। कुछ देर बाद बच्ची की मां पशुओं के लिए चारा लेने खेत चली गई। बच्ची घर अकेले खेल रही थी।

यह भी पढ़ें:  शामलीः एक युवती को तीन युवतियों ने सरेबाजार पीटा, जमकर चले लात-घूंसे, बेहोश पड़ी रही
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसी नावेद पुत्र इस्लाम दीवार फांदकर घर में घुस आया। वह बच्ची को एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। देर शाम बच्ची की मां खेत से लौटी। उसने बच्ची की हालत देख मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची उपचार के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी नावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पैसे का लालच देकर परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। वह नहीं मानी तो परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें