मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी युवती ने बहन के ससुराल वालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला तिहाई निवासी युवती ने थाने में दी तहरीर बताया है कि उसकी बड़ी बहन कुछ माह पूर्व मोहल्ले के ही युवक के साथ चली गई थी। उसी दिन से लड़के पक्ष के लोग उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उसके सात साल के भाई के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संवाद