सरधना। थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में सात वांछितों का चालान किया। पुलिस
सरधना। थाना पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाते हुए सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में आबिद, संजू, शकील, वकील, सलीम, शमीम और शब्बो शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने पिठलोकर गांव के दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी कासिम को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।