लावड़- चौकी की गिरी जर्जर भवन की छत। स्रोत : संवाद
लावड़। कस्बे की पुलिस चौकी की छत बारिश के चलते गिर गई। पहले से ही यह भवन जर्जर हालत में था। गनीमत यह रही कि छत गिरने के दौरान भवन के अंदर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। यह भवन वर्षों पुराना है। कस्बा निवासी लगातार लावड़ को थाना बनाए जाने और नया भवन बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, पुलिसकर्मियों को पुराने व जर्जर भवन में ही रहना पड़ रहा है। इसी भवन में पुलिसकर्मियों के रहने के अलावा अन्य कार्य भी किए जाते हैं, जबकि हाल ही में एक कमरे की मरम्मत कराई गई थी, जिसमें चौकी प्रभारी रहते हैं।