विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे सात आरोपी गिरफ्तार फोटो स्रोत पुलिस
किठौर। पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे सात आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देश पर वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गांव छुछाई निवासी संदीप व पिंटू, गांव राधना निवासी हामिद, हसनपुर कला निवासी सोनू, कायस्थ बड्ढा निवासी वसीम, नंगली किठौर निवासी शेर अली और गांव असीलपुर निवासी ताहिर को गिरफ्तार किया है।