सरूरपुर। पुलिस ने गिरफ्तार किए वांछित आरोपी। पुलिस
सरूरपुर। थाना पुलिस ने संरक्षित पशु की हत्या समेत विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने शमशाद उर्फ काला निवासी कस्बा हर्रा, गुलाब निवासी कस्बा हर्रा, तौहीद निवासी गांव जसड़ सुल्तान नगर, शहजाद निवासी गांव जसड़ सुल्तान नगर और जमील निवासी थाना जानी क्षेत्र शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम समेत अन्य मामलों में वारंट जारी थे और लंबे समय से उनकी तलाश की जा रही थी। थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।